Breaking News

प्रेमिका ने प्रेमी के साथ सेक्स किया, फिर ज़िंदा जला दिया

23 Feb, 2020 1390

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रेम में लोग एक दूसरे की खातिर जान देने की बातें करते हैं, मगर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ सेक्स कर उसे जिंदा जला दिया था. महिला ने सेक्स के दौरान पहले प्रेमी को चारपाई से बांधा था और फिर उसे मौत के घाट उतारने के लिए जिंदा जला दिया था. इसके बाद आरोपी महिला ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खबर कुछ महीनों पहले की है. विजयवाड़ा के कोंकण मितला मंडल के छोटापल्ली गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया था. महिला और युवक के बीच पैसे के लेने-देन को लेकर विवाद हुआ था. महिला ने जिसे जिंदा जलाया था मृतक की पहचान शेख शब्बीर के रूप में हुई थी. शब्बीर पोडिली का रहने वाला था. महिला का नाम शकीरा था. महिला भी उसी गांव की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक शब्बीर होमगार्ड की नौकरी करता था. उसके साथ ही वो शकीरा के साझे में पोल्ट्री फार्म भी चलाता था. शकीरा और शब्बीर की शादी अलग-अलग लोगों से हो चुकी थी, लेकिन वो अक्सर फार्म पर मिलते थे. शकीरा और शब्बीर के बीच 8 महीने से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. एक रात दोनों ने फार्म हाउस में मिलने का फैसला किया था. शकीरा ने शब्बीर की हत्या की प्लानिंग कर ली थी. शकीरा ने पहले शब्बीर के साथ सेक्स करने की योजना बनाई. सेक्स के दौरान शकीरा ने शब्बीर को चारपाई से बांध दिया था. इसके बाद उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

अन्य खबरे