Breaking News

नक्सलियों ने दी फड़नवीस सरकार को धमकी

09 May, 2019 1137

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नक्सलवाद से प्रभावित महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बुधवार को हुए नक्सली हमले में सी-60 के 15 जवानों के शहीद होने के बाद नक्सली संगठनों ने फडणवीस सरकार के क्षेत्र में आधारभूत परियोजनाओं को लागू करने को लेकर चेतावनी दी है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. यहां चेतावनी से भरे बैनरों को कई गांवों और आसपास के इलाकों में रात में लगाया गया, जिसमें सरकार और इसके ठेकेदारों को इस क्षेत्र में पुलों और सड़कों का निर्माण न करने के लिए कहा गया है. सूत्रों के अनुसार, ये बैनर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने अपने स्थानीय विभागीय सतर्कता समिति (डीवीसी) के जरिए लगाए हैं. इसमें सरकारी अधिकारियों, ठेकेदारों और निजी कंपनियों से आधारभूत परियोजनाओं से दूर रहने के लिए कहा गया है. पोस्टरों में दावा किया गया है कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा लोगों की है, यहां सड़क और पुल बनाकर इन्हें कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए उन्हें सौंपने की योजना है.

अन्य खबरे