Breaking News

बकरी के साथ ऑटो चालक ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

04 Sep, 2023 1566

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक बकरी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना शहर में  एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान ऑटो चालक रूहिद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इंदिरा कॉटेज लेआउट निवासी आरोपी को जमीर खान नामक व्यक्ति ने निर्माणाधीन इमारत के पीछे बकरी ले जाते हुए देखा था। शक होने पर ज़मीर खान ने आरोपी का पीछा किया और उसे बकरी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते और उसे प्रताड़ित करते देखा। ज़मीर खान ने इस कृत्य को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद शहर में खबर फैल गई और घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे