Breaking News

बलात्कारी ने पीड़ित बच्ची से शादी की और फिर दे दिया तलाक

23 Aug, 2020 871

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बलात्कार एक संगीन जुर्म है, बावजूद इसके एक बलात्कारी से एक दस साल की बच्ची की शादी का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश में एक दस साल की लड़की की शादी कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले शख्स से कराई गई थी और अब उसने लड़की को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना उस वक्त सामने आई जब चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की एक टीम की मुलाकात इस महीने की शुरुआत में बुढाना थाना क्षेत्र के एक गांव में काउंसलिंग के सिलसिले में लड़की से हुई। हेल्पलाइन की प्रभारी पूनम शर्मा के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म होने की घटना के बाद उसकी शादी 16 फरवरी को अपनी बहन के देवर से करा दी गई। चाइल्ड केयर हेल्पलाइन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शामली जिले के रहने वाले आरोपी ने 4 अगस्त के दिन लड़की को उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया जिसके बाद परिवार ने हेल्पलाइन पर संपर्क किया। बुढाना के एसएचओ के.पी. सिंह ने कहा है कि उन्होंने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि नाबालिग के परिवार ने उसकी बहन की जिद पर लड़की की शादी कराई थी। बता दें कि इस शादी ने भले ही भविष्य की उम्मीद बंधाई हो, मगर आरोपी की नीयत को समझना किसी के लिए मुश्किल नहीं है.

अन्य खबरे