Breaking News

बाप बेटी ने मिलकर जेवर लूटे

21 Jul, 2022 542

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपराध की दुनिया में कई बार देखा गया है कि परिवार के लोगों के साथ लूट को अंजाम दिया गया है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में बुधवार शाम ग्राहक बनकर पिता और बेटी ज्वेलरी शॉप पर जेवर खरीदने पहुंचे. इसी दौरान लड़की ने दुकानदार की आंखों में लाल मिर्च डाल दी और जेवर लूटकर भागने लगे. हिम्मत दिखाते हुए व्यापारी और उसके कर्मचारी लुटेरे बाप-बेटी से भिड़ गए. इस दौरान लड़की को धर दबोचा. लेकिन पिता जेवर लेकर फरार होने में कामयाब रहा. लूटपाट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. दरअसल कवि नगर के जे ब्लॉक इलाके में पवन गर्ग श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप चलाते हैं. बुधवार शाम 7 बजे वह अपने कर्मचारी अभिषेक के साथ दुकान पर बैठे थे तभी एक शख्स अपनी बेटी के साथ उनकी दुकान पर सोने की चेन और जेवर खरीदने आए. दुकानदार ने जेवर से भरा हुआ डिब्बा खोलकर उनके सामने रख दिया. कुछ देर जेवर देखने के बाद युवती ने उनके और उनके कर्मचारी की आंखों में ढेर सारा मिर्ची पाउडर दिया और दोनों चेन लूटकर भागने लगे. आंखों में जलन मचने के बाद भी व्यापारी ने हिम्मत दिखाई और युवती को पकड़ लिया. लेकिन उसका पिता फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की के पिता का नाम अशोक है और वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

अन्य खबरे