Breaking News

बिहार में विधायक के करीबी की गोली मारकर हत्या

28 Nov, 2020 677

संवाददाता/in24न्यूज़.
नीतीश कुमार की सरकार आई तो उम्मीद बढ़ी थी कि आपराधिक गतिविधियों में कमी आएगी, मगर सुशासन बाबू के राज में अपराधियों के हौसले बढे नज़र आ रहे हैं. बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने जदयू विधायक पप्पू पांडेय के करीबियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में एक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र में राजापुर बाजार में दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार अपराधियों ने एक ठेकेदार तथा एक बीडीसी सदस्य को गोली मार दी। दोनों बाजार में एक दुकान पर बैठ कर चाय पी रहे थे। बेखौफ अपराधी अचानक पहुंचे और गोली बरसाकर फरार हो गए। मृतक की पहचान विनोद पांडेय के रूप में हुई है। घायलों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। ये घटना गोपालपुर के राजापुर बाजार की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।   वहीं दो बदमाशों को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। लोगों के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस ने दो बदमाशों को बचाया। जिस राज्य में विधायकों की जान को खतरा हो वहां की सुरक्षा व्यवस्था समझी जा सकती है.

अन्य खबरे