Breaking News

बीजेपी नगरसेविका के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या की

29 Mar, 2021 1549

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बीजेपी नगरसेविका करुणा शेखर के घर में त्यौहार का रंग मातम में बदल गया जब उनके बेटे ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ की है। बता दें कि मृतक की मां मनपा में नगरसेविका हैं। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम प्रसन्ना शेखर चिंचवडे है। प्रसन्ना अभी सिर्फ 21 साल के थे। मृतक प्रसन्ना की मां का नाम करुणा शेखर चिंचवडे है और वह एक भाजपा नगरसेविका हैं। घायल अवस्था में थेरगांव के एक प्रायवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज सुबह कालेवाडी के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। घटना रविवार रात 9.15 बजे के आसपास की है। चिंचवड में अपने निवास पर प्रसन्ना ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को सिर में गोली मार ली। पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार रात 9.30 बजे हुई। बंदूक की गोली चलने के बाद यह घटना सामने आई। घायल प्रसन्ना को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि रविवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऐसी जानकारी चिंचवड़ पुलिस ने दी है।  रविवार को प्रसन्ना नई कार खरीदने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ शोरूम गया था। हालांकि रविवार रात को उसने अचानक पिस्टल से फायर कर आत्महत्या कर ली। प्रसन्ना शांत और सहज स्वभाव का था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि प्रसन्ना ने आत्महत्या किस वजह से की! इस बीच पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि प्रसन्ना पिस्तौल से खेल रहा था तब अचानक गोली चल गई। बहरहाल इस मामले की जांच में चिंचवड़ पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे