Breaking News

बेजुबान कुत्ते के साथ इंसान ने की गंदी हरकत

21 Oct, 2023 589

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कलयुग में अब जानवर भी इंसानों के बीच सुरक्षित नहीं रहे! पुलिस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर के सूर्य नगर में एक महिला के साथ मारपीट करने और उसके के पालतू कुत्ते के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान नयागढ़ जिले के मूल निवासी मगुनी नायक के रूप में हुई है। वह सूर्य नगर में महिला के घर के पास एक झुग्गी में रह रहा था। पुलिस ने नायक को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे