Breaking News

तो फिर उद्धव किस खेत की मूली : नवनीत राणा

07 Apr, 2023 636

संवाददाता/in24 न्यूज़.
इनदिनों महाराष्ट्र में अमरावती (Amaravati) की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana)  पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर लगातार हमलावर हैं। नवनीत राणा ने अपने विधायक पति रवि राणा समेत हनुमान जयंती पर 11 हजार लोगों के साथ हनुमान चालीसा का पठन किया। इस दौरान अपने जेल की दिनों को याद करते हुए नवनीत राणा थोड़ी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि राम भगवान ने अच्छे अच्छों को घमंड मिट्टी में मिला दिया है, उद्धव ठाकरे तुम किस खेत की मूली हो। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उन्हें जेल में यातना का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनका विश्वास नहीं टूटा। नवनीत राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे का अहंकार टिकेगा नहीं। नवनीत राणा ने कहा कि एक साल पहले तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार ने हमें केवल हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए 14 दिनों के लिए जेल में डाल दिया था। एक महिला प्रतिनिधि के साथ अन्याय हुआ, जेल में प्रताड़ित किया गया। मेरे बच्चे मुझसे पूछ रहे थे कि तुमने क्या अपराध किया, लेकिन निर्मम उद्धव सरकार केवल हमसे बदला लेना चाहती थी। बता दें कि नवनीत राणा ने यह भी कहा है कि जहां उद्धव की सभा होगी वहां मैं हनुमान चालीसा का पाठ करूंगी।

अन्य खबरे