Breaking News

बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन

14 Oct, 2022 657

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पिता और पुत्री का प्रेम कितना ख़ास होता है, यह हर कोई जानता है, मगर चेन्नई के सेंट थॉमस माउंट रेलवे स्टेशन (St. Thomas Mount railway station) पर चलती ट्रेन के आगे एक स्टॉकर द्वारा धक्का दिए जाने के बाद मारी गई 20 वर्षीय सत्यप्रिया के पिता को बेटी की मौत की खबर सुनकर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मनिकम (56) की गुरुवार देर रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। अपनी बेटी की मौत के बारे में जानने के बाद उनको गहरा धक्का लगा जिसके बाद वह जमीन पर गिर गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस बीच शुक्रवार सुबह आरोपी सतीश (23) को गिरफ्तार कर लिया, जिसने गुरुवार को सत्यप्रिया को चलती ट्रेन के आगे धकेल दिया था। वह जघन्य अपराध करने के बाद से फरार था और हालांकि उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा था। पीड़िता की मां चेन्नई के आदमबक्कम पुलिस स्टेशन में हेड कांस्टेबल हैं। सत्यप्रिया जैन कॉलेज, चेन्नई में पढ़ती थी और क्साल के लिए जा रही थी, जब अचानक सतीश मौके पर पहुंचा और दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद सतीश ने उसे चलती ट्रेन के सामने धकेल दिया, जो एग्मोर से तांबरम की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक सतीश जो आठवीं कक्षा में ड्रॉप आउट था, एक सेवानिवृत्त पुलिस सब-इंस्पेक्टर का बेटा था और पिछले कुछ सालों से सत्यप्रिया का पीछा कर रहा था। पिछले हफ्ते लड़की ने उसके खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मगर देखते ही देखते सब खत्म हो गया।

अन्य खबरे