Breaking News

चीन की सीमा तक पहुंची भारत की सड़क

08 May, 2020 883

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चीन ने आज जिस तरह कोरोना वायरस के प्रति लापरवाही की है उसका खामियाजा आज पूरी दुनिया भुगत रही है. ऐसे में देश में कोरोना संकट के बीच एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत की सड़क चीनी सीमा तक पहुंच गई है. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सड़क का उद्घाटन किया है. इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानि सीडीएस जनरल बिपिन रावत तथा थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी मौजूद थे. कैलाश मानसरोवर लिंक रोड को रक्षा मंत्री ने बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि सड़क का राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान होता है। बीआरओ की सराहना की और कहा कि लिपुलेख तक सड़क बनने से कैलाश यात्रा सुगम होगी। स्थानीय लोगों को भी सड़क सुविधा मिलेगी। भारत चीन व्य्यापार को गति मिलेगी। विकास को बल मिलेगा। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में जान गवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी और परिवारों के प्रति संवेदना जताई। फ्लैग आफ करने के बाद बीआरओ के वाहन गुंजी के लिए रवाना हुए। रक्षामंत्री ने बताया कि इस सड़क से भारत और चीन के बीच व्य्यापार को गति मिलेगी और विकास को बल मिलेगा. उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान अपनी जान गवाने वाले जवानों को भी श्रद्धांजलि दी. रक्षा मंत्री ने जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और फ्लैग ऑफ करने के बाद बीआरओ के वाहन गुंजी के लिए रवाना हुए. सामरिक महत्व की दृष्टि से भी इस सड़क का निर्माण काफी महत्वपूर्ण है. इसके निर्माण से सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी. शनिवार से सेना और अर्द्ध सैनिक बलों की गाड़ियों को इस सड़क पर संचालन की अनुमति होगी. वहीं, आम लोगों की गाड़ियों को कुछ दिनों बाद चलने की अनुमति दी जा सकती है. इस सड़क के बनने से कैलाश मानसरोवर यात्रा के अलावा छोटा कैलाश यात्रा और माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों के लिए राह थोड़ी आसान हो गई है. चीन सीमा के निकट अभी तीन किलोमीटर की कटिंग का काम छोड़ दिया गया है. बताया जा रहा है कि ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया गया है.

अन्य खबरे