Breaking News

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड पर बलात्कार का मामला दर्ज

21 May, 2021 1803

नागनाथ बब्बर/in24न्यूज़/ मुंबई
आर्थिक राजधानी के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि बॉडीगार्ड ने शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन महिला के साथ रेप किया. अधिकारियों के मुताबिक, ब्यूटीशियन की शिकायत के बाद आरोपी बॉडीगार्ड के खिलाफ बुधवार रात मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में केस मामला किया गया. ब्यूटीशियन ने अपने बयान में बताया कि 8 साल पहले आरोपी के संपर्क में आई थी. पिछले साल जून में आरोपी ने महिला को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया था. इसके बाद आरोपी महिला के साथ उसी के फ्लैट में रहने लगा. दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा लेकिन शादी की बात को आरोपी ने नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था. 
        27 अप्रैल को आरोपी ने महिला से 50 हजार रुपये लिए थे. इसे लेते हुए उसने फैमिली एमरजेंसी का हवाला दिया. इसके बाद आरोपी कर्नाटक चला गया. वहां जाने के बाद आरोपी ने महिला से बात करनी बंद कर दी और फोन भी उठाना बंद कर दिया. फिर कुछ दिन पहले ब्यूटीशियन को एक महिला का फोन आया जिसने दावा किया कि वो आरोपी की मां है. उस महिला ने अपने बेटे संग ब्यूटीशियन की शादी के लिए मना किया. ये भी बताया कि परिवार ने आरोपी बॉडीगार्ड के लिए रिश्ता ढूंढ लिया है. तब जाकर पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया. पुलिस ने आरोपी बॉडीगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वही आरोपी की पहचान कुमार हेगड़े के रूप में हुई हैं और पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड कानून सहित धारा 376, 377, और 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है.

अन्य खबरे