Breaking News

माओवादियों ने की चार जवानों की हत्या

06 Sep, 2020 752

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

तेलंगाना में माओवादियों ने आतंक मचा रखा है. एक तरफ माओवादी जहां तेलंगाना में फिर से अपनी जड़े मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं उनपर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के तलाशी अभियान तेज करने सेउत्तर तेलंगाना सहित छत्तीसगढ़ सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। भद्राद्री कोत्तागुड़ेम जिले के देवल्लागुड़ेम में हाल में हुई मुठभेड़ और माओवादियों द्वारा छत्तीसगढ़ की सीमा पर चार जवानों की हत्या कर दिए जाने से यहां तनाव बना हुआ है। इस महीने की 6 तारीख को माओवादियों के उत्तर तेलंगाना बंद के आह्वान के मद्देजनर कब क्या होगा इसको लेकर यहां के लोगों में डर बना हुआ है। गौरतलब है कि माओवादी पिछले कुछ समय से राज्य में अपना अस्तित्व बनाए रखने और अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी के तहत माओवादियों ने कुछ एक्शन टीमें छत्तीसगढ़ में भेजी हैं। जानकारी के मुताबिक माओवादी पार्टी ने नई राज्यस्तरीय कमेटी के अलावा 12 डिवीजन एरिया कमेटी और राज्यस्तरीय एक्शन कमेटियों का गठन किया है। इसी क्रम में तेलंगाना पुलिस माओंवादियों के कार्यकलापों को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस महीने की 3 तारीख को हुई मुठभेड़ में माओवादी नेता हरिभूषण के गनमैन और एक्शन टीम के सदस्य दूदी देवाल उर्फ शंकर मारा गया। इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए करपत्र जारी कर चुके माओवादी एरिया व डिवीजन कमेटियों के सचिव ने 6 सितंबर को उत्तर तेलंगाना बंद का आह्वान किया है। माओवादियों की चेतावनी को देखते हुए पुलिस ने किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने की पुख्ता इंतजाम किया है। इसी के तहत एक्शन टीमों की मौजूदगी वाले गोदावरी नदी के तट पर बसे जिलों में गश्त बढ़ा दी गई है। भद्राद्री कोत्तागुड़ेम, मुलुगु, जयशंकर भूपालपल्ली, पेद्दापल्ली, मंचिर्याल, आसिफाबाद जिलों में पुलिस गहन तलाशी अभियान चला रही है। बता दें कि माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर तरीके से प्रबंध कर लिए गए हैं. 

अन्य खबरे