Breaking News

मामी से हुआ प्यार तो भांजे के साथ हुई फ़रार

16 Dec, 2022 1318

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं प्यार अंधा होता है! एक भांजे को अपनी मामी से प्यार हो गया, जबकि मामी दो बच्चों की मां है। इन दोनों का प्रेम इतना परवान चढ़ा कि भांजा मामी को लेकर फरार हो गया। यह हैरान कर देने वाला मामला झांसी (Jhansi) से सामने आया है। दरअसल प्रेेमनगर के गढिय़ागांव में एक युवक की छह साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद वह दो बच्चों का पिता भी बना। शादी के कुछ दिन बाद उसका भांजा मामा के घर आने-जाने लगा। इसी दौरान उसकी मामी के साथ नजदीकियां बढ़ गईं और फिर दोनों रिश्तों की मर्यादा को लांघ प्यार में पड़ गए। भांजे और मामी पर प्यार का भूत इस कदर चढ़ा कि दोनों ने भागने का मन बना लिया। फिर क्या था कुछ दिन बाद दोनों भाग गए और मध्य प्रदेश में रहने लगे। मामले का पता तब चला जब भांजे के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद जब पुलिस ने ढूंढा तो पता चला कि वह अपनी मामी के साथ मध्य प्रदेश में रह रहा है और दोनों पति-पत्नी की तरह रहते हैं। बहरहाल, पुलिस दोनों को घर ले आई है। मामी ने पुलिस को बताया है कि वह अपने पति को पसंद नहीं करती है और उसे भांजे से प्यार है। इसी के चलते वह उसके साथ भागी थी। फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

अन्य खबरे