Breaking News

मुंबई के मालवणी में नकली नोटों के साथ पकड़ाया हनीफ शेख

16 Jan, 2023 934

क्राइम डेस्क/in24न्यूज़/मुंबई
 

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आयी है, जहां पुलिस ने बड़े पैमाने पर नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है. इस मामले में मुंबई की मालवणी पुलिस ने 33 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम हनीफ शेख है और वह पेशे से पेंटर बताया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने नकली नोटों के खिलाफ एक अभियान चलाया था, गुजरात के सूरत और आर्थिक राजधानी मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर नकली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा की गयी इस छापेमारी में लगभग 317 करोड़ रुपए मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए और छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मुंबई के मालवणी इलाके में गिरफ्तार किए गए आरोपी हनीफ शेख पास से बरामद सभी नकली नोट 200 रुपए के थे, जोकि कुल 60 हजार के आसपास हैं. फिलहाल बरामद किए गए सभी नोटों को जांच के लिए भेजकर पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है.

अन्य खबरे