Breaking News

मोमो के विवाद में चले ईंट-पत्थर

23 Oct, 2023 530

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश में मोमो को लेकर आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया इलाके में एक हिंसक घटना सामने आई है। विवाद के बाद माहौल इतना गरमा गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने गए। दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक पथराव चलता रहा। हालात को संभालने के लिए चार थानों की पुलिस को मौके पर आना पड़ा। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था चिनप्पा शिवसिम्पि और डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम भारी फोर्स के साथ पहुंचे तो उपद्रवी भाग निकले। घटनास्थल पर एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई है। पथराव में कई चोटिल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया। वहीं, कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। दरअसल, विजयपुर चौराहे के पास करण नामक युवक मोमो की दुकान लगाता है। खजुरिया का रहने वाला टोटो चालक अरुण राजभर मोमो खरीदने पहुंचा। मोमो लेने के दौरान एक टुकड़ा जमीन पर गिर गया। इसी मामूली सी बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने टोटो चालक अरुण राजभर की पिटाई कर दी। कुछ देर बाद घायल चालक कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। देखते ही देखते पत्थरबाजी होने लगी। बाजार से निकले लोग इधर-उधर गलियों और घरों में पनाह मांगने लगे। महिलाएं भागने के साथ जोर-जोर चिल्लाने लगीं। बता दें कि मोमो ने पूरे माहौल लो इस कदर तनावपूर्ण कर दिया कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

अन्य खबरे