Breaking News

राखी पर आठ लाख के इनाम वाले नक्सली भाई ने आत्मसमर्पण किया

03 Aug, 2020 727
संवाददाता/in24 न्यूज़.
रक्षा बंधन का त्यौहार है ही ऐसा जिसमें हर भाई चाहता है कि उसकी बहन खुश रहे. राखी के दिन एक नक्सली भाई ने बहन की ख़ुशी के लिए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. आज देश भर में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। परंपरा है कि बहन आज के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और जो कुछ भी मांगती है, भाई उसे जरूर पूरा करता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ में आठ लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली मल्ला तामो ने अपनी बहन की इच्छा पर पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। नक्सली मल्ला ने बताया कि उसकी बहन ने कहा था कि वह पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दे, तभी राखी बांधूंगी। आज बहन की ख़ुशी दुगुनी है क्योंकि उसके नक्सल भाई ने उसकी बात मान ली.  

अन्य खबरे