Breaking News

डिप्टी सीएम फडणवीस का नागपुर में स्वागत के बाद रोड शो

05 Jul, 2022 582

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

सरकार बनने के बाद पहली बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने हवाई अड्डे से रोड शो निकाला। इससे पहले फडणवीस ने उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक में महाराष्ट्र के दो शहरों के नामांतरण को लेकर किए गए निर्णय को लेकर कहा कि हम उन निर्णयों को कायम रखेंगे, क्योंकि हम खुद भी उन्हीं विचारों के हैं। हां, हम उन निर्णयों पर पुनः अपनी मुहर लगाएंगे क्योंकि उन निर्णयों को लेने का तरीका गलत था। मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक से पहले ही राज्यपाल सरकार से बहुमत सिद्ध करने को कह चुके थे। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने अपने विरोधियों यह कहकर मुंह बंद कर दिया कि महाराष्ट्र में ईडी की सरकार है, ई मतलब एकनाथ शिंदे और डी मतलब देवेंद्र फडणवीस! 

अन्य खबरे