Breaking News

रेप के बाद जिंदा जलाने की कोशिश

22 Nov, 2019 935

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
बलात्कार जैसी घटनाओं में जितनी कमी आनी चाहिए, उसमें अबतक सफलता नहीं मिले है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी शर्मनाक खबर आती ही रहती है. मगर एक ताज़ा खबर से पता चला है कि नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में गुरुवार रात 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पड़ोसी युवक ने कथित रूप से बलात्कार करने के बाद आग लगा दी. एएसपी आलोक जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि कल रात नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 16 साल की किशोरी घर में अकेली थी. तभी पड़ोस के जीशान ने उक्त किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी. उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया. परिजनों की शिकायत पर जीशान के खिलाफ देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले कि जांच शुरू कर दी गई है . इस बीच इस प्रकरण में प्रशासन सख्त कार्रवाई करने जा रहा है. जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि सम्भल की बालिका के साथ उसके पड़ोसी ने जघन्य अपराध किया है. उक्त मामले में अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया गया है.

अन्य खबरे