Breaking News

लड़की ने शादी से मना किया तो लड़के ने फांसी लगा ली

18 Feb, 2020 933

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शादी दो दिलों का मेल होता है. यह घटना गद्दलगुंटा में घटी जो देरी से उजागर हुई। लड़की के माता-पिता ने शादी से इनकार किया था। हालांकि लड़का और लड़की रिश्ता हो चुका था। लड़की के साथ शादी करने से इनकार करने पर लड़का नाराज हुआ। उसने मानसिक रूप से असंतुलित हो कर फांसी लगा ली। ओंगोल क्षेत्र के गद्दलगुंटा का बक्का नागेंद्र बढ़ई का काम रहा था। उसके जन्म के कुछ दिनों बाद पिता की मौत हो गई। नागेंद्र की दस महीने उम्र में बड़े-बुजुर्गों ने उसकी मां की दूसरी शादी कराई। नागेंद्र की नाना-नानी ने उसका पालनपोषण किया। एक साल पहले उसका सिंगरायकोंडा के निकट एक गांव की लड़की से शादी के लिए रिश्ता तय हुआ। शादी के रिश्ते के कुछ दिनों बाद लड़की के माता-पिता ने लड़के व्यवहार पर आपत्ति व्यक्त करते हुये शादी करवाने से इनकार किया। उनके रवैये से नागेंद्र नाराज हुआ। इस दौरान सोमवार की सुबह दादा मारेल्ला सुब्बाराव किसी काम से कॉलेज गये और दादी मंदिर गई। इस बीच उसने कमरे में फांसी ली। नाना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

अन्य खबरे