Breaking News

विकास दुबे की उलटी गिनती शुरू, एक गुर्गा ढेर तो दूसरा गिरफ्तार

08 Jul, 2020 787

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की उलटी गिनती शुरू हो गई है. हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के गुर्गों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. विकास के ख़ास साथी अमर दुबे को एक एनकाउंटर में ढेर करने के बाद यूपी पुलिस ने विकास के एक और सहयोगी श्यामू बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है. श्यामू बाजपेयी पर पुलिस द्वारा 25 हज़ार का इनाम रखा गया था. कानपुर हत्याकांड मामले यूपी पुलिस के हाथ यह लगातार ये दूसरी सफलता लगी है. यूपी पुलिस ने श्यामू बाजपेयी को घायल अवस्था में भर्ती कराया है. इससे पहले आज सुबह विकास दुबे का करीबी अमर दुबे हमीरपुर जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़़ में मारा गया था. बताया जा रहा है कि अम्र दुबे मध्य प्रदेश भागने के चक्कर में था. पुलिस ने अमर दुबे पर भी 25 हज़ार का इनाम रखा था. पुलिस के मुताबिक अमर दुबे को हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इंगोहटा मार्ग पर एक मुठभेड़ में मारा गिराया गया. यह मुठभेड़ तड़के करीब चार बजे हुई. इस एनकाउंटर के दौरान मौदहा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि फिलहाल विकास दुबे अकेला हो गया है और उसके पास कोई गाड़ी भी नहीं है. 

अन्य खबरे