सात करोड़ के ज़ेवर चोरी में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
04 May, 2020
948
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुलिस के मामले में मुंबई पुलिस का कोई जवाब नहीं है. उसकी दक्षता की चर्चा दूर-दूर तक होती है. मगर अब खबर आई है कि सात करोड़ के ज़ेवर चुराने के आरोप में एक कांस्टेबल संतोष राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि यह गिरफ़्तारी तब की गई जब पिछले महीने मुंबई के ओशिवारा में ज़ेवर की दुकान से सात करोड़ रुपये के गहनों की चोरी की गई थी. अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल संतोष राठौड़ ओशिवारा थाने में तैनात है। उसके पास से 80 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए। एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगदीश शिंदे ने बताया कि राठौड़ के अलावा एक अन्य व्यक्ति पंकज रामलीवर गौड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। वह उसी हाउसिंग सोसाइटी में स्वीपर का काम करता है जहां आभूषण की दुकान थी। उन्होंने कहा कि चोरी में राठौड़ के शामिल होने का पता चलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उससे लगभग 80 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं।