Breaking News

सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों की यूपी में खैर नहीं

23 Apr, 2020 784

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश पुलिस कोरोना संक्रमण के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलानेवालों के सख्त खिलाफ नज़र बनाए हुए है. इस संदर्भ में पुलिस ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई शुरु कर दी है। 16 मार्च से 21 अप्रैल तक पुलिस ने अलग-अलग जनपदों से करीब 508 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। जिनमे से 136 अभियोग भ्रामक सूचना अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध, 276 अभियोग सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली पोस्ट करने वालों के विरूद्ध एवं 96 अभियोग अन्य कारणों, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने आदि के विरूद्ध पंजीकृत किये गए हैं ।कोरोना संक्रमण को लेक पुलिस मुख्यालय स्तर पर सोशल मीडिया सेल 24 घंटे कार्यरत है। अभी तक कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए किए गए लाॅकडाउन से सम्बंधित 3719 ट्वीट सोशल मीडिया सेल को प्राप्त हुए हुए हैं। इनमें चिकित्सीय सहायता एवं दवा उपलब्ध करवाने के 225, भोजन उपलब्ध करवाने के 390, लॉकडाउन के उल्लंघन के 1371 और अन्य ट्वीट विभिन्न विषयों पर प्राप्त हुए है, जिनका संज्ञान लेकर संबंधित जनपद के माध्यम से आवश्यक सहायता और कार्रवाई की गई है।

अन्य खबरे