Breaking News

Thane: अंबरनाथ में युवती से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

04 Jan, 2022 669
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
गैंगरेप (gangrape) की एक सनसनीखेज वारदात महाराष्ट्र के ठाणे (thane) जिले से सामने आई है, जहां एक युवती के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप की घृणित वारदात को अंजाम दिया। मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये घटना है ठाणे जिले के अंतर्गत आने वाले अंबरनाथ (ambernath) की है. सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि जिस पीड़ित युवती के साथ ये हैवानियत की गयी है उसमे शामिल दरिंदों में से मुख्य आरोपी उसका बॉय फ्रेंड है, जिसका नाम हनुमान हिलम बताया जा रहा है. इस मामले में सीनियर पुलिस स्टेशन मधुकर भोगे का कहना है कि घटना वाले दिन इन तीनों आरोपियों ने अंबरनाथ के जीआईपी डैम के पास शराब पी और उसके बाद पीड़ित युवती के मित्र हनुमान हिलम ने फोन करके उसे भी वहीं बुला लिया। युवती के वहां आने पर पहले हनुमान हिलम ने उसका रेप किया, फिर उसके बाद उसके अन्य साथियों ने भी कथित युवती के साथ दुष्कर्म किया जिनका नाम विश्वास मढवी और जावेद अंसारी बताया जा रहा है. इस घटना के बाद बुरी तरह से घबराई पीड़ित युवती ने तत्काल इसकी शिकायत अंबरनाथ के अंतर्गत आने वाले शिवाजी नगर पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इन तीनों को गिरफ़्तार कर लिया। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद ये तीनों आरोपी पुलिस कस्टडी में भेज दिए गए हैं. 

अन्य खबरे