Breaking News

गुजरात एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध मॉड्यूल मामले में 5 और लोगों को किया गिरफ्तार

17 Jul, 2026 100

गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल से कथित तौर पर जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, यानि इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 13 हो गई है। एटीएस द्वारा आठ संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार किए जाने के बाद ये नई गिरफ्तारियां सामने आई है। अधिकारियों का मानना है कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी एक ही गिरोह के सदस्य थे और उन्हें गुजरात के विभिन्न जिलों से पकड़ा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अय्यूब कड़ीवाल उर्फ मोहम्मद खदियान, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन करादिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अय्यूब सुनासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी पिछले छह महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और गुजरात के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में बम धमाकों की योजना बना रहे थे। अधिकारियों ने दावा किया कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर गुजरात में देसी बम बनाए थे और अलग-थलग स्थानों पर कई बार परीक्षण विस्फोट किए थे। बताया जाता है कि ये परीक्षण छह से सात बार किए गए थे, जिनमें से कुछ विस्फोट सफलतापूर्वक हुए जबकि अन्य प्लानिंग असफल रही

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के फोरेंसिक विश्लेषण के बाद जांच में एक बड़ी सफलता मिली है। जांच में कथित तौर पर यह खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के सीधे संपर्क में थे और पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित संगठन के मुख्यालय के साथ नियमित रूप से संपर्क में थे। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य से पता चला है कि संदिग्धों और पाकिस्तान स्थित संचालकों के बीच लगातार संपर्क होता रहा।

जानकारी के अनुसार भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचने के बाद, आतंकी संगठन अपने नेटवर्क को दोबारा बनाया गया और मजबूत करने का प्रयास किया गया । अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि गिरफ्तार किया गया मॉड्यूल इन्हीं प्रयासों का हिस्सा था या नहीं।

अन्य खबरे