राजा रघुवंशी मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा: सोनम नहीं,ये शख़्स था हत्या का मास्टरमाइंड
राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। अब तक शक की सूई उनकी पत्नी सोनम पर थी, लेकिन मेघालय पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि असली मास्टरमाइंड राज कुशवाह, सोनम का कथित प्रेमी था। सोनम इस हत्या की सह-साजिशकर्ता के रूप में शामिल थी।
पुलिस के अनुसार, हत्या की यह साजिश 11 मई को इंदौर में रची गई थी, जिस दिन राजा रघुवंशी और सोनम की शादी होनी थी। साजिश के तहत किसी अज्ञात महिला की हत्या कर उसके शव को जलाने की योजना बनाई गई थी, ताकि उस शव को सोनम का बताकर भ्रम फैलाया जा सके और सोनम खुद कुछ समय तक छिपी रह सके।
पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि सोनम ने बुर्का पहनकर मेघालय से भागने की योजना बनाई थी। वह टैक्सी, बस और ट्रेन के जरिए सफर कर मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंची थी।सोनम और राज के साथ तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने पूछताछ में साजिश की पूरी कहानी उजागर की यह खुलासा अब इस केस को एक नया मोड़ दे चुका है