Breaking News

अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती ने मुंबई के नौसेना छात्रावास में की आत्महत्या

28 Nov, 2023 819

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। भारतीय नौसेना में ‘अग्निवीर’ का प्रशिक्षण ले रही मुंबई में ‘आईएनएस हमला’ में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं युवती की आत्महत्या के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि केरल की रहने वाली यह महिला पश्चिमी उपनगर मलाड में मालवणी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। उन्होंने बताया कि महिला ने सोमवार को सुबह अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रतीत होता है कि महिला ने निजी कारणों से आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि अपने शुरुआती प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद महिला पिछले 15 दिन से इस केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे