Breaking News

तीन राज्यों नागालैंड-मेघालय और त्रिपुरा के लिए आज चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान

18 Jan, 2023 659

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग (Election commission) करेगा। आयेाग की प्रेस वार्ता आज दोपहर ढाई बजे होगी। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में चुनाव होने हैं। प्रथम जानकारी के मुताबिक  पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर 2.30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की घोषणा करेगा। आकाशवाणी के रंगभवन में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बता दें कि उसके बाद तीनों राज्यों में चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी।

अन्य खबरे