Breaking News

अलीगढ़ में प्राइमरी स्कूल की छत गिरने से 15 बच्चे घायल, 5 की हालत नाजुक

14 Oct, 2022 706

ब्यूरो रिपोर्ट/in 24न्यूज़

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कन्या प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान प्राइमरी स्कूल की क्लास में 13 बच्चे पढ़ रहे थे, कि अचानक क्लास की छत भरभरा कर बच्चों पर गिर पड़ी, जिसमें 13 बच्चे दब गए. मलबे के नीचे दबे बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल कर उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां 5 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है. मलबे में दबने वाले लबली, अल्सफा, सोनिया, फिजा, सुमन, प्रियंका, खुशी, अमीर, गुलशन, मन्नू खां, साहिल, गट्टू, शशांक थे, जिसमें से लवली, गट्टू, गुलशन, मन्नू व अल्सफा को गंभीर चोट आई है. बच्चों को एंबुलेंस से इगलास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. 5 बच्चों को छोड़कर अन्य बच्चे सही हैं. बताया जा रहा है कि क्लास की टीचर गीता किसी काम से बाहर से गई थी. 13 बच्चे क्लास में अकेले पढ़ रहे थे. जैसे ही छत गिरी, उसकी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और शिक्षक वहां आ गए. सभी मिलकर बच्चों को मलबे से निकाला. बेसवां का यह कन्या प्राथमिक विद्यालय 35 साल पुराना और जर्जर बताया जा रहा है. स्कूल में 106 बच्चे हैं, आज 52 बच्चे आए थे. बता दें कि अलीगढ़ में ही नहीं यूपी के अधिकतर सरकारी स्कूलों के भवनों की हालत जर्जर ही है.

अन्य खबरे