Breaking News

चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई में भारी बारिश की वायरल तस्वीर की सच्चाई ?

11 Dec, 2023 883

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/मुंबई    

    चेन्नई में चक्रवात मिचौंग के कारण अब तक सबसे ज्यादा बारिश की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. चेन्नई शहर इस समय बारिश की बाढ़ से जूझ रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खीचा है. वायरल तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की फोटो भी साफतौर से नजर आ रही है. चक्रवात मिचौंग की वजह से चेन्नई शहर में भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. शहर से पानी निकालने वाले गटर और नाले भी जाम हो गए हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस विकट हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने 561 करोड़ रुपये की मदद भी दी है ताकि नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके. वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी सहायता राशि जारी होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी चक्रवात मिचौंग के कारण हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित चेन्नई शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया.  उन्होंने चेन्नई के हालात और राहत कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई में चक्रवात से प्रभावित लोगों की पीड़ा को लेकर काफी चिंतित हैं. बाढ़ की विभीषिका से उबरने के लिए वह हर तरह से मदद करने को तैयार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के प्रभावित इलाकों में आपदा राहत के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को आदेश जारी किए गए हैं. 

अन्य खबरे