Breaking News

चेन्नई में आधे घंटे ट्रैफिक में फंसी रही एंबुलेंस

08 Nov, 2020 1558

संवाददता/in 24 न्यूज़

चेन्नई में पूनमल्ली हाई रोड पर बीजेपी की वेत्री वेल यात्रा के दौरान लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान एक ऐंबुलेंस जाम में तकरीबन आधे घंटे तक फंसी रही। बाद में जाम खत्म होने के बाद ऐंबुलेंस को रवाना किया गया। गौरतलब है कि बीजेपी के प्रमुख एल मुरुगन ने वेत्री वेल यात्रा शुरू की है। बीते 6 नवंबर को उनके समर्थकों को पुलिस ने यात्रा से रोक दिया था और उन्हें हिरासत में ले लिया था। मुरुगन ने कहा कि राज्य सरकार ने अन्य दलों को जुलूस निकालने और आंदोलन करने की अनुमति दी है।

अन्य खबरे