Breaking News

छत पर नाचने वाले युवक की तीसरी मंजिल से गिरने पर मौत

30 Oct, 2023 857

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नोएडा के सेक्टर-29 में रहने वाला एक छात्र अपने घर की छत पर कान में लीड लगाकर संगीत पर नाच-गा रहा था, नृत्य करते-करते वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सौमित्र विश्वास 17 वर्ष नामक युवक सेक्टर-29 में रहता था। बीती रात को वह अपने घर की छत पर कान में लीड लगाकर म्यूजिक सुन रहा था, और नृत्य कर रहा था।

इसी बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल सौमित्र को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

अन्य खबरे