महाराष्ट्र में बढ़ रहा है ठंड का कहर
25 Dec, 2021
837
संवाददाता/in24 न्यूज़
महाराष्ट्र (maharashtra) में ठंड (winter) का कहर बढ़ता ही जा रहा है. इस समय महाराष्ट्र के कई इलाके ठंड का प्रकोप झेल रहे हैं. अभी हाल ही में नागपुर (nagpur) का तापमान न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, जो विदर्भ क्षेत्र का सबसे ठंडा शहर साबित हुआ. इसके साथ ही नांदेड़ (nanded) जिले में भी ठंड ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है. यहां इतनी ज्यादा ठंड है कि दिन में भी लोग अलाव के आगे बैठे नजर आ रहे हैं. रात में तो यहां का पारा और भी गिर जाता है, जिससे लोगों की मुसीबत और भी बढ़ जाती है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं गर्म कपड़ों की मांग बाजारों में बढ़ गयी है. हालांकि मौसम विभाग ने और कुछ दिन तक इसी तरह से ठंड के बने रहने का अंदेशा जताया है.