मीरा-भायंदर के आरबीके इंटरनेशनल स्कूल में लगी आग
संवाददाता/ in24 न्यूज़
मीरा-भायंदर (mira bhayandar) के इंद्रप्रस्थ फेज 6 के अंतर्गत आने वाले आरबीके इंटरनेशनल स्कूल (RBK international school) के खेल मैदान में अचानक आग (fire) लग गई और देखते ही देखते यह आग उग्र होती चली गई लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह थी कि आग पर काबू पाने की बजाए यहां मैदान में खेल रहे लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन बाद में किसी दक्ष नागरिक द्वारा दमकल विभाग (fire brigade) को फोन कर आग लगने की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची और किसी तरह इस आग को बुझाने का काम शुरू किया गया. आरबीके इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में स्थित क्रिकेट प्रैक्टिस लोन में यह आग लगी, जिससे निकलने वाले धुंए से आसपास का इलाका सराबोर हो उठा फिलहाल 30 मिनट के अंदर इस आग को बुझाने में दमकल की टीम को सफलता मिल गयी. यह आग कैसे लगी इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है.