Breaking News

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना

19 Nov, 2022 990

ब्यूरो रिपोर्ट/in24न्यूज़/रायगढ़ 

महाराष्ट्र के खोपोली इलाके में एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जो न सिर्फ भीषण था बल्कि इस हादसे ने 6 जिंदगियां निगल ली. दिल दहलाने वाली यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ( Mumbai Pune Expressway ) की है जहां आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई, जबकि तीन लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि मौत का शिकार हुए लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जानकारी के अनुसार यह हादसा दो कारों के आपस में टक्कर होने से हुआ है. यह हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की चीखें निकल गई. एक कार के दूसरे वाहन से टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, जबकि 3 लोग घायल हुए. इन लोगों में चार की मौके पर पर मौत हो गई एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. फिलहाल सभी घायलों को कामोठे के MGM अस्पताल ( MGM Hospital ) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

 

अन्य खबरे