Breaking News

मुंबई में दो करोड़ की कार में आग लगी

13 Mar, 2023 715

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मुंबई में रविवार को एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान करीब दो करोड़ रुपये कीमत की काले रंग की निसान जीटीआर (Nissan GTR) कार में आग लग गई। यह घटना बांद्रा बैंडस्टैंड के पास आयोजित रेड बुल एफ1 शोरन में हुई।वाहन में आग लगने के दृश्य और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बावजूद बीएमसी आपदा नियंत्रण (bmc disaster control) ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कार में लगी आग को जल्दी ही बुझा दिया गया और किसी के हताहत होने या आग लगने के कारणों की कोई रिपोर्ट नहीं है। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे