Breaking News

चचेरी बहनों ने रचाई आपस में शादी

06 Dec, 2020 1095

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्यार न मज़हब देखता है, न उम्र देखता है और न रिश्ता। जब दिल आ जाए चाहने वाले पर तो सारे नियम-कानून धरे के धरे रह जाते हैं.  कोडरमा जिले में पहली बार समलैंगिक विवाह करने का मामला सामने आया है। आपस में शादी रचाने वाली लड़कियां  झुमरी तलैया की रहने वाली है। ये दोनों लड़कियां रिश्ते में चचरी बहने हैं। वे साथ-साथ जीने मरने की कसम खा रही हैं। दोनों पिछले पांच साल से एक दूसरे प्यार कर रही है। हालांकि दोनों पिछले महीने ही शादी रचाई है। यह मामला तब सामने आया जब बेटियों के गायब होने पर परिवार के लोगों ने तिलैया थाने मे केस दर्ज कराया। इसी बीच परिवार के लोगों को गुरुवार को पता चला कि दोनों बहनें के चंदवारा इलाके में किराए के एक मकान में रह रही थी। परिवार के लोग दोनों को थाने में लेकर पहुंचे। इस बीच पुलिसवालों ने उन्हें फटकार कर भगा दिया। अब परिवार वाले परेशान हैं और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि अब वे क्या करें। बताया जा रहा हैर कि दोनों बिना फैमिली वालों को जानकारी दिए बगैर ही एक दूसरे के साथ लिवइन में रह रही थीं। दोनों ने अक्टूबर महीने की आठ तारीख को एक शिवमंदिर में शादी कर ली। दोनों का कहना है कि उन्हें यह बात भली-भांति पता है कि देश में अब समलैंगिक संबंध अब लीगल हो चुका है। उनका कहना है कि वे न्यूयार्क में रहने वालीं अंजलि चक्रवर्ती और सूफी संडल्स के रिश्ते से प्रभावित रही हैं। बता दें कि यह कपल बालिग है। एक लड़की की उम्र 24 साल है तो दूसरी की उम्र 20 साल है। एक ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है, दूसरी ने इंटर की पढ़ाई कंप्लीट की है। कपल का कहना है कि जितनी भी मुश्किल आ जाए, वे हमेशा एक दूसरे के साथ रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में किसी तरह की शर्मिंदगी महसूस नहीं होती। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम तक खा ली है ऐसे में इनके प्यार की गहराई को समझा जा सकता है.  

अन्य खबरे