Breaking News

ट्रेन में सेल्फी ले रहे युवक की जान गई

20 May, 2023 905

संवाददाता/in24 न्यूज़।    
मोबाइल से सेल्फी (selfie) लेना आज फैशन बन गया है, मगर कई बार यह जानलेवा भी साबित हो रहा है। आज सुबह कालका-शिमला हेरिटेज (Kalka-Shimla Heritage) ट्रैक पर वाराणसी के युवक का चलती ट्रेन से सेल्फी लेते समय पांव फिसल गया और वह ट्रैन से करीब 20-25 फ़ीट नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राकेश (25) निवासी वाराणसी के रकोप के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने परिवार के साथ शिमला घूमने के लिए जा रहा था और सुबह करीब छह बजे बड़ोग के समीप यह हादसा हो गया। युवक की मौत से उसका परिवार सदमे में है। ऐसे में सेल्फी लेने से पहले यह अवश्य देखना चाहिए कि कहीं किसी प्रकार का कोई खतरा तो नहीं है।

अन्य खबरे