Breaking News

पहली बार देश में ट्रांसजेंडर देगा बच्चे को जन्म

07 Feb, 2023 1398

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं कि नारी की संपूर्णता तब मानी जाती है जब वह मां बनती है! मगर क्या किसी ट्रांसजेंडर (transgender) के मां बनने के बारे में अपने कभी सुना है! अब खबर है कि देश में पहली बार कोझिकोड (Kozhikode) में पुरुष ट्रांसजेंडर (male transgender) मां बनने वाला है और फिलहाल वह प्रेग्नेंट है और अपने हमसफर जिया के साथ खुश है। दोनों की लव स्टोरी दो साल पहले शुरू हुई थी और एक हमसफर की उम्र 23 और दूसरे की 21 बरस है। दो साल पहले दोनों मिले तो पहली नजर में एक-दूसरे को स्वीकार कर लिया। जहाद और जिया के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई और फिर करीबियां बढ़ने लगीं। जिया शुरुआत में लड़का था। जहाद से मिलने के एक साल बाद वह जेंडर बदलवाकर लड़की बन गया। वहीं, जहाद लड़की से लड़का बन गया। अब लड़का बनने के बावजूद जहाद प्रेग्नेंट है। देश में यह पहला ऐसा मामला है, जब पुरुष ट्रांसजेंडर एक बच्चे को जन्म देगा। जहाद ने कहा कि मैं मां बनने के मेरे सपने और जिया के पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। जहाद ने कहा कि मैं आठ महीने का प्रेग्नेंट हूं। मैं जन्म से या शरीर से एक महिला नहीं था, लेकिन मेरा सपना था कि मुझे कोई मां कहे। जाहिर है यह खबर सच होते हुए भी लोगों को चौंकाने वाली है।

अन्य खबरे