माहे रमजान का चांद नज़र आया, शुक्रवार से रोज़ा शुरू
24 Apr, 2020
976
संवाददाता/in24 न्यूज़.
चाँद का दीदार होने से माहे रमज़ान की शुरुआत हो चुकी है. दरअसल, सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले रमजान शुरू होते हैं और ईद भी एक दिन पहले मनाई जाती है। ऐसे में दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में सऊदी के साथ ही रमजान शुरू होते हैं। जबकि भारत के बाकी राज्यों में एक दिन बाद रमजान और ईद मनाई जाती है। इस बार रमजान कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच में पड़ रहा है। इसलिए खास एहतियात बरतने की जरूरत है। कई इस्लामिक धर्म गुरुओं और संगठनों ने लोगों को लॉकडाउन में रमजान में रोजे रखने और इबादत करने का तरीका बताया है। लोगों से अपील की गई है कि घर में रह कर ही इबादत करें।