Breaking News

राजस्थान से बाहर के लिए अब जरूरी होगा अब ई-पास

12 Jul, 2020 864
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कोरोना के बढ़ते तांडव को देखते हुए राजस्थान सरकार ने तय किया है कि राज्य से बाहर जाने के लिए अब ई-पास लेना ज़रूरी होगा. इससे पड़ोसी राज्यों से लोगों के आवागमन को नियंत्रित करने में सुविधा होगी। इस नई व्यवस्था के तहत राज्य से बाहर जाने वाले लोगों को जिला कलेक्टर सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से पास लेना होगा।  गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीते कुछ दिनों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। राज्य सरकार के ध्यान में लाया गया है कि इसकी एक प्रमुख वजह राज्य की सीमाओं पर लोगों की निर्बाध आवाजाही है। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों के अंतर्राज्यीय आवागमन को नियंत्रित करने का फैसला किया है।  राजस्थान में कोरोना संकट के दौरान इस फैसले के पीछे सरकार का यही तर्क है कि इससे कोरोना के बढ़ते खतरे से निबटने में सुविधा मिलेगी.

अन्य खबरे