Breaking News

शादी के डांस में दूल्हे के फूफा को आई मौत

01 Dec, 2022 914

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के बनारस (Banaras) से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है, जिसमें शादी के दौरान अपने भतीजे की शादी में नाचते-नाचते उसके फूफा की मौत हो गई। बारात में शामिल लोगों को लगा कि वह डांस स्टेप कर रहे हैं। हालांकि जब कुछ देर नहीं उठे तो परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 40 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा ज्वेलरी का कारोबार करते थे। शादी के लिए बारात बिदा हो रही थी। दूल्हे के रिश्तेदार ढोल पर नाच रहे थे फूफा मनोज भी डांस करने लगे। 5-7 मिनट डांस करते ही वे गिर पड़े। 5 सेकेंड से भी कम समय में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है उन्हें नाचते-नाचते दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। ऐसे में शादी के माहौल में पूरी तरह मातम छा गया!

अन्य खबरे