शिवसेना उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
संवाददाता/in24 न्यूज़
मुंबई के गोरेगांव पूर्व में स्थित आरे कालोनी में शिवसेना उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा सम्मान समारोह और स्नेह भोजन का आयोजन किया गया। जहां पर शिवसेना के स्थानीय सांसद गजानन कीर्तिकर और दिंडोशी विधानसभा के विधायक सुनील प्रभु और चार नए संघटक समेत बड़ी संख्या में शिवसेना के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.उत्तर भारतीय समाज को एकत्रित करने के लिए शिवसेना ने उत्तर भारतीय समाज से चार नए संघटकों को जिम्मेदारी सौंपी दी है.जो अपने अपने विभाग में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उत्तर भारतीय एकता मंच के माध्यम से शिवसेना ने यस आर यादव , डॉ दुर्गेश यादव , ठाकुर मनोज सिंह और कांति मोहन मिश्रा को संघटक नियुक्त किया है। उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इन सभी चारों संघटकों का सांसद गजानन कीर्तिकर और विधायक सुनील प्रभु के हाथों उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर गजानन कीर्तिकर ने कहा की शिवसेना एक ऐसी पार्टी है जो सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलती है।