स्वतंत्रता दिवस पर वीर योद्धाओं को 'सेवा परम सम्मान' से किया गया सम्मानित
संवाददाता/in24 न्यूज़।
स्वतंत्रता दिवस का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का दिन होता है। इस दिन को हम बड़े ही धूमधाम से मानते हैं। मुंबई समेत समूचे देश में 77वां स्वतंत्रता दिवस यानी आजादी का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण के साथ - साथ देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में सामाजिक संस्था एकता मंच की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ध्वजारोहण के बाद एकता मंच की तरफ से देश के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले योद्धाओं के लिए सामाजिक सेवा परम पुरस्कार 2023 का आयोजन किया गया. बता दें कि विशेष रूप से देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शहीदों, नौसेना, वायुसेना और थल सेना के पूर्व कर्मियों समेत शहीद सैनिकों के परिवार को सेवा परम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.