Breaking News

84 घंटे रेस्क्यू के बावजूद बैतूल बोरवेल हादसे में नहीं बची तन्मय की जान

10 Dec, 2022 715

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पिछले करीब 84 घंटे से भी ज्यादा समय से बैतूल (Betul) जिले में बोरवेल (Borewell) में फंसे आठ साल के तन्मय की जान नहीं बचाई जा सकी। आठनेर थाना (Aathner Police Station) क्षेत्र के मांडवी (Mandvi) में एक खुले बोरवेल में मंगलवार शाम को गिरे तन्मय साहू का आज सुबह शव बाहर निकाला गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार तन्मय के शव को बोरवेल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार शाम तन्मय एक खुले बोरवेल में गिर गया था। उसे बचाने के लिए करीब 84 घंटे बचाव अभियान चला। तन्मय की मौत पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम शिवराज चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि अत्यंत दुखद है कि बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे नन्हे तन्मय को प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बता दें कि तन्मय के नहीं बच पाने से बैतूल में मातम का माहौल है।

अन्य खबरे