Breaking News

रूस से अंबरनाथ आई महिला की ओमीक्रॉन रिपोर्ट नेगेटिव

09 Dec, 2021 1179

संवाददाता/ in24 न्यूज़

 

 

मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) जिले में अब तक लगभग एक लाख चौरासी हजार लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन (corona vaccine) की खुराक दी गयी, जिसमे 63 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली है. फिलहाल ओमीक्रॉन (omicron) के खतरे को देखते हुए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है, ठाणे जिले के अंबरनाथ क्षेत्र में अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी-अपनी पारी आने का इंतज़ार कर रहे हैं.

बताया जा रहा ही कि एक सप्ताह पहले रूस से अंबरनाथ पहुंची एक युवती की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए मुंबई भेजा गया, जिसके बारे में स्वास्थ्य विभाग के उप मुख्य अधिकारी ने बताया कि उक्त महिला की ओमीक्रॉन नेगेटिव रिपोर्ट आई है. वैसे देश में तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाएं अलर्ट कर दी गयी है. अलग -अलग राज्यों के स्थानीय निकायों को भी सतर्क कर दिया गया है. उसी तर्ज पर अब ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर पालिका ने भी टेस्टिंग प्रक्रिया तेज कर दी है.

अन्य खबरे