Breaking News

24 घंटे में कोरोना के 2,430 नए मामले आए सामने

15 Oct, 2022 782

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पिछले 24 घंटे में कोरोना (corona) के 2,430 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,26,427 तक पहुंच गई है तो वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,618 पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,874 हो गई है. इन 17 मामलों में वे नौ लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 फीसदी है जबकि कोरोना से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.76 फीसदी हो गई है. टीकाकरण अभियान के तहत 219.27 करोड़ खुराकें दी: मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे की अवधि में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 35 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है. संक्रमण की दैनिक दर 1.01 फीसदी दर्ज की गई तो साप्ताहिक संक्रमण दर 1.07 फीसदी दर्ज की गई.स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,70,935 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी दर्ज की गई. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 219.27 करोड़ खुराकें दी गई हैं.

अन्य खबरे