Breaking News

24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 199 नए मामले सामने आए

08 Jun, 2023 732

संवाददाता/in24 न्यूज़.
वैश्विक महामारी कोरोना (Corona) का संक्रमण फिर से फैलने लगा है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 199 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में दो मरीज की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 10,680 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,28,000 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की 144 संख्या घटकर 2,687 रह गई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,886 तक पहुंच गई है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 341 बढ़कर 4,44,57,720 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान पुड्डुचेरी में सक्रिय मामलों की संख्या में सात की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, कर्नाटक, चार, राजस्थान तीन, मध्य प्रदेश दो, चंडीगढ़, गुजरात और नागालैंड में क्रमशः एक-एक मामला बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में महाराष्ट्र और उत्तराखंड में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत हुई है। बता दें कोरोना से लापरवाही अब भी सामने आ रही है।

अन्य खबरे