Breaking News

पीएम मोदी की अपील से बढ़ी दीया मोमबत्ती की मांग

04 Apr, 2020 894

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कोरोना को मात देने के लिए सरकार हर सम्भाय प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पांच अप्रैल को नौ बजे दीया जलाने की की अपील के बाद देश में दीया और मोमबत्ती की मांग बढ़ी है.प्रधानमंत्री के शुक्रवार की अपील के बाद सजावटी मोमबत्ती बनाने में महारत रखने वाली लक्की कैंडल इंडिया कंपनी की प्रर्वतक एम सुजाता को लगातार ग्राहकों के फोन आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता प्रकट करने के लिए रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक अपने अपने घरों की बालकनी और दरवाजे पर मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल फोन की टॉर्च जलाने का आह्वान किया है। सुजाता के अनुसार लॉकडाउन की वजह से कल तक मोमबत्ती के बारे में कोई पूछ नहीं रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री के भाषण के बाद मोमबत्ती के लिए लगातार फोन आ रहे हैं। हम आज और रविवार को और फोन कॉल आने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि, मैं स्पष्ट नहीं हूं कि लॉकडाउन की वजह उत्पादन स्थगित होने के बाद मांग के अनुरूप आपूर्ति कर पाएंगे या नहीं। मगर मोमबत्ती निर्माताओं को उम्मीद है कि इससे उनके उत्पाद की मांग बढ़ेगी।

अन्य खबरे