Breaking News

भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड व्हाट्सएप अकाउंट्स प्रतिबंधित

02 Oct, 2023 977

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्किंग साइट व्हाट्सएप ने बीते अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में उसने 74,20,748 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से लगभग 35,06,905 अकाउंट पर बिना किसी शिकायत के स्‍वयं संज्ञान लेते हुए प्रतिबंध लगाया गया। देश में 50 करोड़ से अधिक यूजरों वाले लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को अगस्त में रिकॉर्ड 14,767 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुई और 71 पर कार्रवाई की गई। कंपनी के मुताबिक, रिपोर्ट में यूजरों से प्राप्त शिकायतों और व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ उसके प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए व्हाट्सएप की अपनी निवारक कार्रवाइयों का विवरण शामिल है। इसके अलावा, कंपनी को अगस्त में देश में शिकायत अपीलीय समिति से केवल एक आदेश मिला जिसका उसने अनुपालन किया। बता दें कि आज की तारीख में व्हाट्सएप का इस्तेमाल आम आदमी की ज़रूरत बन गया है।

अन्य खबरे